फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक कलर मिला कर बेची जा रही अरहर दाल व ठंडाई

Wed, 01 Oct 2014 01:00 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद सिक्कों की खातिर मिलावटखोर अरहर दाल व ठंडाई में भी सिंथेटिक फूड कलर मिलाकर बेच रहे हैं। एफएसडीए द्वारा लैब टेस्टिंग को भेजे गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में यह सच सामने आया है।
विज्ञापन


बीते जून माह में मिलावटी खाद्य सामग्री की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत लैब टेस्टिंग को भेजे गए नमूनों की जांच में सभी सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।

जिला अभिहीत अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट मिली है। इसमें बीते दो जून को सचिवालय स्थित पराग बूथ से लिए गए मीठे दही के दो नमूने पैकेजिंग एक्ट के तहत नियमों के उल्लंघन के कारण फेल आए।
विज्ञापन


इन पर इस्तेमाल किए जाने की सुरक्षित तिथि काफी छोटे अक्षरों में लिखी पाई गई। साथ ही ऐशबाग के मां अंबे स्टोर से लिए गए मटर दाल का नमूना डैमेज ग्रेन के प्रयोग व नवीपनहा मलिहाबाद में सरोज चौरसिया की दुकान से लिए गए बेसन के नमूने में मदर स्टार्च की पुष्टि के आधार पर रिपोर्ट निगेटिव आई है।

छोटा चांदगंज कपूरथला चौराहा के समीप संचालित लवकुश चौरसिया की दुकान से लिए गए अरहर की दाल के नमूने और बालागंज चुंगी पर संचालित दुकान से लिए गए ठंडाई के दो नमूनों में प्रतिबंधित स्तर के ट्रेट्राजिन (सिंथेटिक फूड कलर) की मिलावट के आधार पर जांच नमूने फेल हुए।

लैब टेस्टिंग को भेजे गए इंदिरा नगर के भूतनाथ स्थित बेबीन रेस्टोरेंट से लिए गए दही व पनीर और गुडंबा कुर्सी रोड स्थित सेल्स आउटलेट से लिए गए ज्ञान के फुल क्रीम दूध के नमूने में भी मिल्क फैट की मात्रा कम पाई गई।

इनकी रिर्पोट भी सुरक्षित श्रेणी में फेल आई है। उन्होंने बताया कि फेल आए नमूनों के संचालकों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें