फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीनों से सूने पड़े कॉलेज अब होने लगे गुलजार, पहले दिन सिर्फ 10 प्रतिशत उपस्थिति

विज्ञापन
1 of 8
आठ महीने बाद खुले कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 की वजह से पिछले आठ महीनों से सूने पड़े कॉलेज अब गुलजार होने लगे हैं। हालांकि पहले दिन सोमवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति 10 फीसदी के आसपास ही रही। कई कॉलेजों में कोरोना संक्रमण से बचाव के समुचित इंतजाम थे। वहीं दूसरी ओर कई महाविद्यालयों में प्रोटोकॉल के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही की गई। कई जगह छात्र भी नियमों की अनदेखी करते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
नेशनल पीजी कॉलेज में फॉर्म लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर राजधानी में पहले दिन श्री जय नारायण मिश्र, बीएसएनवी डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय समेत कई महाविद्यालयों में सामान्य कक्षाएं शुरू हो गईं। वहीं कई कॉलेज अभी कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बुलाने का निर्देश है। हालांकि पहले दिन उम्मीद से कम विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। इस वजह से ज्यादा समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 8
अवध डिग्री कॉलेज की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश्वर पांडेय ने बताया कि छात्रों को मैसेज भेजकर पहले ही बता दिया गया था कि इन कक्षाओं के छात्र ही सोमवार को आएं। इसके बाद अगली कक्षाओं को बुलाया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी कॉलेज ने कर रखी थी। कालीचरण महाविद्यालय में भी गेट पर स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया, पर अंदर जाकर विद्यार्थी झुंड बनाकर बातचीत करते दिखे तथा कई ने मास्क तक नहीं लगाया था। 

 

4 of 8
शिया पीजी कॉलेज में फॉर्म लेने पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला
शिया पीजी कॉलेज खोलने पर फैसला नहीं, वायरल किया फर्जी आदेश
शिया पीजी कॉलेज ने भी अभी सामान्य कक्षाएं शुरू नहीं की हैं। माना जा रहा है कि यहां एक दिसंबर से कक्षाएं संचालित होंगी। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने सोमवार से कक्षाएं शुरू होने का फर्जी आदेश वायरल कर दिया। यहां तक कि यह भी तय कर दिया गया कि एक दिन छात्र आएंगे और एक दिन छात्राएं।

 
विज्ञापन

5 of 8
कालीचरण पीजी कॉलेज में नियमों के तहत बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालयों में भी कम  रही उपस्थिति
विश्वविद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति कम ही रही। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय में यूजी-पीजी के छात्रों की कक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित हुईं। हालांकि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, जो छात्र विवि नहीं आए थे उनके लिए सोशल मीडिया के जरिये क्लास का लाइव प्रसारण किया गया। परिसर में कई जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मास्क पहनने के नियम को लेकर सख्ती बरती गई। अधिकारी खुद इस पर नजर रखे हुए थे। इसी तरह डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में पीजी और रिसर्च स्टूडेंट्स ही आए। पीजी स्टूडेंट्स की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास आयोजित की गई। यहां भी छात्रों की संख्या कम ही रही। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्लास रूम व परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। स्टूडेंट्स को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
बीबीएयू - फोटो : अमर उजाला
बीबीएयू : अभी ऑनलाइन ही चलेंगी क्लास
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अभी ऑनलाइन क्लास ही चलेंगी। अभी विद्यार्थियों को विवि नहीं बुलाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को डीन एकेडेमिक अफेयर्स प्रो. राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों और संकाय अध्यक्षों की बैठक में हुआ। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जो विवि के लखनऊ कैंपस की वेटिंग लिस्ट में हैं और उनका दाखिला नहीं हो पाया है, उनके लिए अमेठी कैंपस में बची हुई सीटों पर दाखिला देने पर सहमति बनी।
 
विज्ञापन

7 of 8
कालीचरण पीजी कॉलेज में सैनिटाइज करके ही प्रवेश मिला - फोटो : अमर उजाला
जितनी उम्मीद थी उससे एक चौथाई छात्राएं ही सोमवार को क्लास करने आई थीं। भीड़ न जमा हो इसके लिए आधी कक्षाओं को ही सोमवार को बुलाया गया था। उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ेगा। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं अभी भी जारी रहेंगी। - डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, प्राचार्य नवयुग कन्या महाविद्यालय

 
विज्ञापन

8 of 8
अवध डिग्री कॉलेज में गेट पर हुई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थी अभी परिसर आने से बच रहे
महाविद्यालय में सत्र की शुरुआत से ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इसकी वजह से विद्यार्थी परिसर में आने से बच रहे हैं। परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। विद्यार्थी और शिक्षकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। - डॉ. नागेश्वर पांडेय, प्राचार्य, श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें