फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूटपाट के विरोध पर मारी गई थी कलेक्शन एजेंट को गोली

Sat, 21 Sep 2024 06:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर में उमराव मॉल के पास 19 सितंबर को कलेक्शन एजेंट चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल को लूटपाट के विरोध पर गोली मारी गई थी। पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद शनिवार को वारदात में शामिल दो आरोपियों और एक साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पिस्टल, छह कारतूस, मैगजीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में इटौंजा का नवल किशोर यादव, सर्वेश यादव और विमल कुमार है। आरोपी नवल ब्लिंकिट स्टोर में ही काम करता है जबकि सर्वेश यादव पूर्व में वहां काम कर चुका है। विमल का इटौंजा में अस्पताल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रुपयों की जरूरत के चलते तीनों ने मिलकर लूट की साजिश रची थी।
ब्लिंकिट स्टोर से अर्पित के बाहर निकलते ही नवल ने सर्वेश और विमल को उसके बारे में जानकारी दी थी। दोनों पहले से ही घात लगाए बैठे थे। सड़क पर अर्पित के पहुंचते ही आरोपियों ने उनको घेर लिया था और लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध पर सर्वेश ने पिस्टल से गोली चलाई थी। एक गोली पीड़ित के बाएं हाथ में लगी थी और दूसरी उनके पेट को छूते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

आगरा से 25 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्टल

एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सर्वेश ने कुछ दिन पहले आगरा से 25 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। अब पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही सर्वेश ने पिस्टल किन लोगों से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें