फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः श्रीनगर से भी ठंडा हो गया लखनऊ

Fri, 12 Dec 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के लोग बृहस्पतिवार सुबह इस माह की सबसे सर्द सुबह से दो-चार हुए। शीतलहरी के साथ बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


यानी यह देश के सबसे ठंडे शहरों श्रीनगर, देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा। हालांकि 1.4 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार को बादल छाए रहेंगे। बौछारें भी पड़ सकती हैं। सोमवार से मौसम सामान्य होगा। पहाड़ों से टकरा कर आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश को ठंडा कर दिया है। कोहरे और गलन से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।

यहां का न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। दिन का अधिकतम पारा 22.4 डिग्री रहा। दिन व रात के तापमान में 21 डिग्री के अंतर ने रात को लोगों को ठिठुरन से बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगी गलन

सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 3.8 डिग्री तापमान के साथ लखनऊ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।
आगरा में 5.1 व शाहजहांपुर में 4.5 डिग्री तापमान ने लोगों को ठंड से बेहाल किया।

कोहरे और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज, मेरठ, चुर्क, कानपुर व फतेहगढ़ में न्यूनतम पारा 7 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि बर्फीली हवाओं से पारा लुढ़क रहा है और गलन बढ़ रही है।

न्यूनतम पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार-रविवार को बादल-बदली केबीच बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक मौसमी उठापठक केदौरान 10-16 किमी. की रफ्तार से चलने वाले झोंको संग गरज-चमक के साथ कहीं तेज कहीं धीमी बौछारें पड़ सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें