फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बरसात ने बढ़ाई ठंड, स्कूलों में हुई छुट्टी, फसलें प्रभावित

Thu, 07 Feb 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेमौसम बरसात से बढ़ी ठंड के कारण बंद हुए स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम के अचानक करवट लेने से ठंड बढ़ गई। कई जिलों में बुधवार से ही रुक रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। वहीं बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रहीं। वहीं रस्तों पर पानी भर जाने और कीचड़ से लोगों को खासी दिक्कत आई। 
विज्ञापन


अयोध्या में मौसम खराब होने से स्कूलों की छुट्टी घोषित
जिले में मौसम खराब होने से सभी बोर्ड की कक्षा 8 तक के बच्चों के अवकाश की घोषणा की गई है। इस बाबत डीएम का त्वरित आदेश गुरुवार सुबह तब जारी हुआ, जब बच्चे रिमझिम बारिश के बीच स्कूल के लिए घर से निकल चुके थे। डीएम के आदेश के क्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य ने आनन-फानन में छुट्टी की घोषणा कर दी। इसके बाद बच्चों को घर लौटना पड़ा। डीएम अनिल कुमार ने बताया कि खराब मौसम व ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, लेकिन स्कूलों में शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र  आदि की उपस्थित अनिवार्य रहेगी।

बाराबंकी में आलू और सरसों को नुकसान

जिले में दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से सर्दी बढ़ गई है। बारिश के चलते सरसों और आलू की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर पानी और कीचड़ से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही हो रही बारिश के चलते कई स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया है।

रायबरेली व अम्बेडकरनगर में बिजली व्यवस्था ठप
जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार रात से रुक रुककर बारिश हो रही हैं। साथ में तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ गई है। हवा के कारण सरसों की फसल खेत में गिर गई है। साथ ही बारिश और हवा के चलने से देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है।

बुधवार देर रात हल्की बारिश हुई। भोर तक यह सिलसिला बूंदाबादी के तौर पर चलता रहा। सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई। बारिश का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। जिला मुख्यालय के कई इलाकों में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

सुल्तानपुर और अमेठी में फसलें प्रभावित

रात से लेकर सुबह तक कई चरणों में बूंदाबांदी हुई। तेज हवा की वजह से सर्दी बढ़ गयी है। साथ में बारिश होने से सरसों, चना, मटर और अरहर जैसी फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें