फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की नींव की खुदाई में निकली चांदी के सिक्कों से भरी मटकी, मकान मालिक व मजदूर भिड़े

Tue, 24 Oct 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में एक मकान की नींव खोदाई के दौरान मंगलवार को चांदी व तांबे के सिक्कों से भरी दो मटकियां मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 50 चांदी व 40 तांबे के सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुरातत्व विभाग को भेज दी गई है। ये सिक्के 1910 से 1916 के बीच के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही सिक्कों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसेपा निवासी बाबूराम अपना घर बनवा रहा है। मंगलवार को मजदूर मकान निर्माण के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। इसी बीच नींव में दो मटकी निकल आई। मटकी देखते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गृहस्वामी भी मौके पर पहुंच गया और उसने मटकी को कब्जे में ले लिया। मटकी में सिक्के हैं, इस बात की भनक मजदूरों को लग चुकी थी। इस वजह से गृहस्वामी व मजदूरों के बीच कहासुनी होने लगी। खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने नींव में मटकी मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने तत्काल मटकी को कब्जे में ले लिया।

प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मटकी में कुल 50 सिक्के चांदी के तथा 40 सिक्के तांबे के बरामद हुए हैं। सिक्कों को सील कर मालखाने में रखा गया है, वहीं सूचना पुरातत्व विभाग को भेज दी गई है। बरामद चांदी के सिक्कों की कीमत 25 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें