फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएगी नोटबंदी के फैसले का दिन

Tue, 24 Oct 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
विज्ञापन
नोटबंदी के एक साल पूरे होने के विरोध में कांग्रेस 8 नवंबर के दिन को काला दिवस के रूप में माएंगी। इस दिन देश भर में नोटबंदी के चलते जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडिल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने लखनऊ में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश की अर्थव्यवस्‍था और नौकरियों को जो नुकसान पहुंचा है उसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

8 नवंबर को कांग्रेस पीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेगी साथ ही नोटबंदी के बलिदानियों केपरिवारों को 25 लाख की सहायता देने की भी मांग भी करेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद किये जाने की घोषणा की थी।

उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई विपक्ष नेताओं ने इस फैसले की निंदा करते हुए देश की अर्थव्यवस्था पर बुरे प्रभाव पड़ने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें