फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन कफ सिरप: 52 जिलों की 332 फर्मों पर छापा, बढ़ा जांच का दायरा...इन शहरों में मिली गड़बड़ी

Thu, 11 Dec 2025 10:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कोडीन कफ सिरप और अन्य एनडीपीएस दवाओं के अवैध व्यापार पर 52 जिलों में छापेमारी की गई। जांच में 133 फर्मों की गड़बड़ियां सामने आईं और तस्करी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई तेज की गई।
विज्ञापन
कफ सिरफ कांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कोडीन कफ सिरप समेत एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के अवैध व्यापार और डायवर्जन के खिलाफ जारी अभियान के दायरे में प्रदेश के 52 जिले आ चुके हैं। इन जिलों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के छापों में बेशुमार फर्जी फर्मों का पता चला है, जिनका इस्तेमाल केवल बिलिंग के लिए हो रहा था। बीते दो माह के दौरान 31 जिलों में 133 फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

सिंडीकेट पर शिकंजा कसता जा रहा

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एफएसडीए कफ सिरप की तस्करी करने वाले सिंडीकेट पर शिकंजा कसता जा रहा है। एफएसडीए सचिव एवं आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि सीएम के निर्देश पर विभाग ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का अवैध डायवर्जन करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस और बीएनएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। वहीं जिलाधिकारियों को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। 

विज्ञापन


बीते दो माह के दौरान प्रदेश के 52 जिलों में 332 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के दस्तावेज और भंडारण की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि कई औषधि प्रतिष्ठान अस्तित्व में हीं नहीं हैं। कई प्रतिष्ठानों में पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था नहीं थी। औषधियों के क्रय-विक्रय के अभिलेख भी नहीं पाए गए। 

जांच में सामने आए ये मामले...

जांच में सामने आया कि 133 फर्मों द्वारा संगठित रूप से इन औषधियों का गैर चिकित्सकीय उपयोग के लिए अवैध डायवर्जन कर नशे के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच के जरिये नेपाल और वाराणसी, गाजियाबाद से बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

इन शहरों में ज्यादा गड़बड़ी

वाराणसी, जौनपुर, कानपुर नगर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, रायबरेली, संतकबीर नगर, हरदोई, भदोही, अमेठी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बस्ती, अंबेडकनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, चंदौली, मीरजापुर, बांदा, कौशांबी।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें