सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी ने एक माह में ही दूसरी बार शहर में सीएनजी की कीमतों में एक मुश्त चार रुपया की बढ़ोत्तरी कर बड़ा झटका दिया है।
रात बारह बजे से लागू होने वाली इस बढ़ोत्तरी के बाद शहर में अब सीएनजी 49 रुपया की जगह 53 रुपया प्रति घन किलोग्राम बिकेगी।
बढ़ी कीमत लागू होने का सीधा असर आने वाले समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सेवाओं पर पड़ेगा।
दाम में होने वाली इस बढ़ोत्तरी के बाद आने वाले समय में ऑटो टैम्पों से लेकर सिटी बस तक का किराया बढ़ना तय माना जा रहा है। इसका सीधा भार पहले से ही महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर ही पड़ेगा।
महंगाई से बेहाल शहरवासियों के लिए सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी ने सोमवार को सीएनजी की कीमत में एकमुश्त चार रुपया की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर परेशानी और बढ़ा दी है।
एक माह के अंदर ही कंपनी ने शहर में सीएनजी के दाम में दूसरी बार बढ़ोत्तरी करते हुए प्रति घन किलोग्राम 4 रुपया की वृद्धि लागू की है। अब रात बारह बजे से शहर में सीएनजी 53 रुपया प्रति घन किलोग्राम बिकेगी।
ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एमसी शर्मा कीमत में हुई बढ़ोत्तरी को मजबूरी में उठाया कदम बया करते हैं। उनका कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया की लगातार कमजोर होती स्थिति के कारण इसका आयात महंगा होने के कारण ही दाम में बढ़ोत्तरी का यह भार उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है।
दूसरी तरफ कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि इस बढ़ोत्तरी का आम आदमी की जेब पर सीधे कोई ज्यादा भार नहीं पड़ेगा।
मार्केटिंग इकाई का दावा है कि इस बढ़ोत्तरी के बाद ऑटो में 3 पैसा, टैम्पों में 2 पैसा, प्राइवेट कार में 16 पैसा, स्कूल बस में 22 पैसा व सीएनजी चलित बस में 90 पैसा प्रति पैसेंजर प्रति किलोमीटर तक ही बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भाड़े में इससे ज्यादा की बढ़ोत्तरी को संबंधित विभाग प्रभावी कार्यवाही कर रोक सकता है।