सीएमएस राजेंद्र नगर (प्रथम कैम्पस) के चार छात्रों ने सर्च फाउंडेशन एवं
संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित नृत्य, गायन व कहानी लेखन प्रतियोगिताओं
में चार प्रथम पुरस्कार जीते।
यह जानकारी देते हुए सीएमएस के मुख्य
जनसंपर्क अधिकारी ओम शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कक्षा-5 के छात्र
यशवर्धन को एकल नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार दिया गया।
वहीं कक्षा-5 के ही छात्र सुयश व सारथी
ने युगल गायन प्रतियोगिता में एवं कक्षा-4 की छात्रा निवेदिता ने कहानी
लेखन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।