बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
खाद के बफर स्टॉक का उपयोग हो
मुख्यमंत्री ने खाद की आपूर्ति व उपलब्धता की जानकारी कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा से ली। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बफर स्टॉक से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। वहीं, अधिक मात्रा में खाद का भंडारण करने वाले विक्रेताओं व खरीददारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।