फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए', सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के सामने रखी डिमांड; गिरी गाज

Tue, 10 Mar 2026 08:39 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के सामने डिमांड रखी। कहा कि 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए'। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
सीडीओ घूसकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। मामला एटा जिले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में सीडीओ, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से बात कर रहे हैं। उनसे कहते हैं कि 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए। आप अपने आदमी हैं पचौरी, पैसे दिलवाइए।' 

हालांकि, संजीव पचौरी ने सीडीओ की इस कथित मांग को इन्कार कर दिया। उन्होंने पैसे के किसी भी लेन-देन में शामिल होने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

शासन तक पहुंचा मामला... केशव मौर्य ने किया सस्पेंड

बताया गया कि नागेंद्र नारायण मिश्रा ग्राम्य विकास सेवा (बीडीओ से प्रोन्नत) होकर सीडीओ बने हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें