फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सात जिलों के सीएमओ बदले, पांच में नए को मिली नियुक्ति

Tue, 12 Nov 2019 03:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

शासन ने सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल दिए। इनमें से पांच जिलों में नए सीएमओ की नियुक्ति की गई है। बागपत और मुरादाबाद के सीएमओ पर भी तबादले की गाज गिरी है, लेकिन उनकी जगह नए सीएमओ की तैनाती नहीं हुई है। खाली पड़े सोनभद्र में नए सीएमओ की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 16 अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों की तैनाती गई है।

विज्ञापन


देवरिया के सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी को हटाकर उनकी जगह डॉ. मंजरी धवन टंडन की नियुक्ति की गई है। डॉ. धीरेंद्र को संयुक्त निदेशक विंध्याचल मंडल के पद पर भेजा गया है। महाराजगंज की सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय को हटाकर उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है।

डॉ. क्षमा को संयुक्त निदेशक अयोध्या मंडल के पद पर भेजा गया है। झांसी के सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश को हटाकर उनकी जगह डॉ. गजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। डॉ. सुशील वरिष्ठ परामर्शदाता यूएचएम चिकित्सालय कानपुर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह शाहजहांपुर के सीएमओ डॉ. राम प्रवेश रावत को हटाकर उनकी जगह डॉ. राजीव कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गई है। डॉ. राम प्रवेश को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय के पद पर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद की सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री को हटाकर वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय बरेली बनाया गया।

मुरादाबाद में नए सीएमओ की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी तरह डॉ. शशिकांत उपाध्याय को सीएमओ सोनभद्र बनाया गया है। यह पद पहले से खाली था। बागपत की सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा को भी शासन ने हटा दिया है। वहां नए सीएमओ की नियुक्ति नहीं हुई है।

विज्ञापन

इन्हें बनाया गया सीएमएस

डॉ. लिली सिंह को सीएमएस वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल डॉ. अनिल कुमार आर्या को सीएमएस रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल राजाजीपुरम, डॉ. अमिता यादव को सीएमएस लोकबंधु राजनारायण अस्पताल, डॉ. नसरीन को सीएमएस जिला महिला अस्पताल लखीमपुर खीरी, डॉ. भूपेंद्र द्विवेदी को सीएमएस पं. कमलापति संयुक्त अस्पताल चंदौली, डॉ. कृष्णा बोस को सीएमएस जिला महिला अस्पताल फर्रुखाबाद, डॉ. अनिल सक्सेना को सीएमएस जिला अस्पताल कानपुर देहात, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव को सीएमएस जिला महिला अस्पताल कानपुर देहात बनाया गया है।

इसी तरह डॉ. ब्रह्मदेव को सीएमएस जिला महिला अस्पताल मथुरा, डॉ. राकेश मित्तल को सीएमस जिला अस्पताल रामपुर, डॉ. नरेश विज को सीएमएस जिला अस्पताल संजय नगर गाजियाबाद, डॉ. रविंद्र सिंह को सीएमएस एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद, डॉ. सुषमा श्रीवास्तव को सीएमएस टीबी सप्रु अस्पताल प्रयागराज, डॉ. रीना प्रसाद को सीएमएस जिला अस्पताल प्रतापगढ़, डॉ. प्रभाकर प्रसाद पांडेय को सीएमएस जिला अस्पताल प्रतापगढ़, डॉ. संजय पांडेय को सीएमएस जिला महिला अस्पताल मिर्जापुर बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें