फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस जांच में सही पाए गए चंदौली पुलिस पर लगे अवैध वसूली के आरोप 

Fri, 16 Oct 2020 10:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली की वसूली की जो लिस्ट वायरल हुई थी, वह विजिलेंस जांच में सही पाई गई है। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को सौंप दी है। विजिलेंस ने सीधे तौर पर दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस मामले में चंदौली के कप्तान पर भी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


अवैध वसूली की वायरल लिस्ट की शिकायत करने वाले आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने बताया कि विजिलेंस के संयुक्त निदेशक एलआर कुमार की जांच में पूर्व इंस्पेक्टर मुगलसराय शिवानंद मिश्र, उनका स्टाफ और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली की पुष्टि हुई है।

हालांकि अवैध वसूली से प्राप्त वास्तविक राशि का आकलन नहीं हो पाया है। जांच में यह बात भी सामने आई कि मुख्य आरक्षी अनिल सिंह ने छह महीने पहले एसपी चंदौली को अवैध वसूली की लिस्ट मुहैया कराई थी, लेकिन एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके मद्देनजर विजिलेंस ने जिले के एसपी हेमंत कुटियाल की भी जिम्मेदारी तय करने की सिफारिश की है। जानकारों का कहना है कि चंदौली के पुलिस कप्तान पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें