लेखपाल से मुख्य सचिव तक जनता की सेवा के लिए
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संसदीय लोकतंत्र के तीन पिलर विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका से देश का संचालित होता है। विधायिका में अलग-अलग क्षेत्रों से चुने गए जनप्रतिनिधि अपनी बात रखते हैं। सभी के लिए नियम निर्धारित हैं। यहां जो नीति बनती है, वही सरकार के पास जाती है। कार्यपालिका उसे क्रियान्वित करती है। कोई कानून का पालन नहीं कर रहा हो तो उसकी सुनवाई के लिए न्यायपलिका है। लेखपाल से मुख्य सचिव तक प्रशानिक तंत्र जनता के लिए लगा रहता है। तीनों तंत्र एक दूसरे के पूरक हैं। एक नीति बनाता है। दूसरा उसे लागू करता है। तीसरा कोई कमी होने पर उसे दूर करता है।
यह भी पढ़ेंः- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार
आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि ट्रेंड चला कि 'हमारी मांगे पूरी हों... चाहे जो मजबूरी हो'। इस वजह से तमाम समृद्ध शहर का प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट रखा। इसमें विकसित भारत की परिकल्पना साकार की गई। प्रधानमंत्री ने पंच प्रण की शपथ ली। वही पंच प्रण विकास का आधार बनेंगे। नेतृत्व का गुण विकसित करने के लिए आचार-विचार बेहद जरूरी है। आचरण बेहद जरूरी है।
विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में सीएम योगी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने सुनाई कथा...
सीएम ने कहानी सुनाई कि एक जंगल में दृष्टिबाधित रहता था। जंगल में शिकार की वजह से अंदर चल गया और भटक गया। रास्ते की खोज में लगे सैनिक ने दृष्टिबाधित से पूछा कि क्या किसी मृग को देखा है। उसने कहा कि मैं देख ही नहीं सकता। कुछ देर बाद राजा का मंत्री गुजरा और थोड़ा शालीनता से कहा, क्या किसी को गुजरते देखा है। उसने फिर वही जवाब दिया। कुछ देर बाद राजा पहुंचे।
राजा ने प्रणाम कर पूछा कि आप यहां कबसे रह रहे हैं। कैसे आजीविका चलती है। राजा ने भी वही सवाल पूछा तो दृष्टिबाधित ने कहा, हां पहले मृग, फिर सैनिक और मंत्री गुजरे। अब राजा आया है। राजा ने कहा कि आपको कैसे पता कि मैं राजा हूं। उसने कहा कि आपका लहजा बता रहा है। भारत में रिश्तों की अनुपम शृंखला है। भारत को बदनाम यहीं के लोगों ने किया। हमारा शिष्टाचार ही भारत की पहचान है।