फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: बुलेट ट्रेन में सीएम योगी, बसपा विधायक के करीबियों से 10 करोड़ मिले, सड़कों पर उतरे शिक्षक

Thu, 26 Feb 2026 05:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने अपने जापान दौरे पर बुलेट ट्रेन में सफर करने के अनुभव साझा किए। वहीं, बसपा विधायक के करीबियों पर आयकर की छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। शिक्षक टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर सड़कों पर उतर आए हैं। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में बुलेट ट्रेन में सफर किया और अपने अनुभव साझा किए। वहीं, बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी में आईटी टीम ने 10 करोड़ रुपये बरामद किए। टीईटी के मुद्दे पर शिक्षकों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया और दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.12 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें: 

विज्ञापन


जापान में सीएम योगी: 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में किया सफर, बयान किए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने यूपी में निवेश के लिए अब तक कई कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर साइन किए। सीएम योगी ने जापान की बुलेट ट्रेन में भी सफर किया और अपने अनुभव बयान किए। पढ़ें पूरी खबर

BSP MLA और करीबियों के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, ऑफिस और अन्य जगहों पर कार्रवाई जारी

राजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके घर से 10 करोड़ की नकदी बरामद हुई है। अभी उनके ऑफिस और अन्य स्थानों पर कार्रवाई जारी है। विपुलखंड स्थित उनके आवास पर कार्रवाई पूरी हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का हल्लाबोल, तीन घंटे तक चला धरना, सिटी स्टेशन सड़क किया जाम

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने हल्ला बोला। सिटी स्टेशन की सड़क को जाम किया। शिक्षा भवन परिसर में तीन घंटे से अधिक समय तक धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों में काफी रोष नजर आया। पढ़ें पूरी खबर

रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.12 करोड़ की ठगी, सोशल मीडिया विज्ञापन से फंसे 250 युवा, ऐसे खुली पोल
रूस में नौकरी का झांसा देकर 3.12 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। 250 युवा सोशल मीडिया विज्ञापन के माध्यम से फंसे। एयरपोर्ट पहुंचे तो पोल खुली। पढ़ें पूरी खबर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि का दावा
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर  

बरेली में पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी में आयकर का छापा, विभाग की कई टीमें कर रहीं जांच
बरेली के फरीदपुर में आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह पांचजन्य प्लाई बोर्ड फैक्टरी में छापा मारा। विभाग की कई टीमों ने फैक्टरी मालिक रवि नोमानी के घर से लेकर सभी औद्योगिक इकाइयों पर एक साथ छापे मारे हैं। पढ़ें पूरी खबर  

जेल में युवक की मौत मामले में एसओ, जेल अधीक्षक और पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोर्ट के आदेश पर हुई FIR
अंबेडकरनगर में जेल में युवक की मौत मामले में एसओ, जेल अधीक्षक और पुलिसकर्मियों पर कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर  

राज्य कर्मियों को संपत्ति का ब्योरा देने के लिए दिया गया 10 मार्च तक का समय, इसके बाद जारी होगा वेतन
यूपी में राज्य कर्मियों को संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद उनका वेतन जारी किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रही पांच महिलाओं को पिकअप ने रौंदा; तीन की मौत और दो मेडिकल कॉलेज रेफर
महोबा में शादी का काम निपटाकर घर लौट रही पांच महिला मजदूरों को पिकअप ने कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें