कांग्रेस को अपनी गैर जिम्मेदार हरकतों पर कंट्रोल करना चाहिए
उन्होंने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। इलेक्शन कमीशन और मुख्य चुनाव आयुक्त को कटघरे में खड़ा कर दुनिया में देश की बदनामी करने वाला कृत्य हैरान करने वाला है। कांग्रेस को अपनी गैर जिम्मेदार हरकतों पर कंट्रोल करना चाहिए। लोकतंत्र में इस तरह के दुष्प्रचार के लिए जगह नहीं होनी चाहिए।
सीएम ने आगे कहा कि इलेक्शन कमीशन ने फॉर्म 6 और छूटे हुए मतदाताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। कांग्रेस को अपने कृत्य के लिए संवैधानिक संस्थाओं और नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए। 2019 में राफेल के मुद्दे पर भी उन्होंने कैग पर सवाल खड़े किए थे। ईवीएम के कारण कांग्रेस की कई राज्यों में और केंद्र में सरकार बनी, उसे ब्लैक बॉक्स कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।