फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: मोईद के भक्तों को नहीं, राष्ट्रवादियों को जिताना है चुनाव, इन जगहों के नाम बदले के दिए संकेत

Sat, 25 Jan 2025 07:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Milkipur by-election: मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट मांगने पहुंचे सीएम योगी ने भदरसा रेप कांड के आरोपी मोईद खान पर सीधा हमला किया। उन्होंने  हैरिंग्टनगंज का नाम बदलने का संकेत दिया। 
 
विज्ञापन
मिल्कीपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भदरसा में दलित बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला मोईद खान सपा का हीरो होता है। दुर्भाग्य से अयोध्या से बने सपा के सांसद मोईद खान को सिर पर लेकर ढोते हैं। उसकी पैरवी करते हैं, उसके साथ फोटो खिंचवाने में उन्हें गौरव होता है। इसीलिए कहते हैं कि देख सपाई, बिटिया घबराई। मिल्कीपुर में मोईद खान के भक्तों को नहीं राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना है।

विज्ञापन


सीएम योगी शुक्रवार को मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज में पलिया चौराहे के पास खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़ी भीड़ से उन्होंने कहा कि भदरसा में दलित बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान को सिर आंखों पर बैठाने वाले लोग बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा है।

ये वही लोग हैं, जो डीएनए जांच कराने के नाम पर उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। यही सपा और उनके नेताओं का वास्तविक चरित्र है। भदरसा नगर पंचायत का चेयरमैन दलितों की जमीन पर कब्जा करके बैठा था, लेकिन उसे बताया गया कि जबरदस्ती यहां नहीं चलती है। यहां दलित और गरीब की सुनवाई होगी, माफिया-अपराधी की नहीं।

सपा का बस चलता तो अयोध्या से आपका नाम भी हटा देती

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर है। इसका उन्नयन किसी से छिपा नहीं है। हैरिंग्टनगंज का नाम भी स्वामी वामदेव व विष्णु नगर के नाम पर होना चाहिए। सपाई गुलामी की मानसिकता को लेकर चलें, लेकिन हम राम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ व सरयू मैया पर विश्वास करने वाले लोग हैं। आज दुनिया वाले अयोध्या के लोगों को गले लगाते हैं। पीएम मोदी के विजन के कारण यह सम्मान मिल रहा है। सपा का बस चलता तो अयोध्या से आपका नाम भी हटा देती।

विज्ञापन
Trending Videos

अयोध्या की तरह विकास की नई बुलंदियों को छुएगा मिल्कीपुर

सीएम योगी ने कहा कि सपा ने पूरी ताकत लगाई थी कि गुलामी के ढांचे को कोई टस से मस न कर सके, लेकिन हम लोग कहते थे कि यह हटेगा जरूर। हमारे वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र का निरंतर विकास किया। भाजपा में परिवारवाद व जातिवाद नहीं, सिर्फ राष्ट्रवाद है। भाजपा कार्यकर्ता का सब कुछ देश के लिए है। इसीलिए अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनी। यहां की सड़कें फोर और सिक्स लेन हो गईं। राम की पैड़ी की सूरत बदल दी। दीपोत्सव राम की नगरी को नई पहचान दे रहा है। अब मिल्कीपुर के सपूत को विधायक बनाकर अयोध्या की तरह मिल्कीपुर का भी विकास करेंगे। भाजपा सरकार में विकास के लिए पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी। मिल्कीपुर विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।

पूरे देश में गूंजेगा मिल्कीपुर उपचुनाव का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव का संदेश बहुत दूर तक जाएगा। इसे अयोध्या धाम के संदेश में बदलना है। उपचुनाव के बाद यहां से निकला संदेश पूरे देश में गूंजेगा। इस पर हर किसी की नजर है। ऐसे में यहां के लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हाल में हुए उपचुनाव में नौ में से सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मिल्कीपुर को इस उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ना है और राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है और सपा अयेाध्या की दुश्मन है, यह बताना है।
विज्ञापन

जनसभा में मौजूद रहे प्रदेश सरकार के सात मंत्री

रैली को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : X @ANI
जनसभा में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र दयालु, गिरीश चंद्र यादव, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अवनीश पटेल, हरिओम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, अभिषेक मिश्र, ऋषिकेश उपाध्याय व हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें