परिचालक पद पर भर्ती के लिए छह फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, एवं चार मार्च, 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। छह फरवरी को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ एवं चार मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निगम की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।