निवेश मित्र के माध्यम से 500 से ज्यादा क्लीयरेंस दिए
आसपास के राज्यों की आबादी भी यूपी पर निर्भर है। तीन बेसिक जरूरतों में वस्त्र भी है। यहां एक ही स्थान पर डिजाइन, सिलाई और कटाई का काम होता है। प्रदेश में आठ वर्ष में सकारात्मक माहौल तैयार किया। 33 सेक्टोरल पॉलिसी वाला यूपी देश का पहला राज्य है। निवेश मित्र के माध्यम से 500 से ज्यादा क्लीयरेंस दिए गए। MOU की मॉनिटरिंग के लिए निवेश सारथी है। मैं खुद मॉनिटरिंग करता हूं कि MOU के बाद क्या समस्या आ रही है? उसे दूर करने पर मंथन करता हूं।
यह भी पढ़ेंः- UP: पुलिस ने 600 CCTV... पांच हजार मोबाइल नंबरों की सूची खंगाली, ऐसे हुई हैवानों की पहचान; मुठभेड़ में एक ढेर
सीएम ने कहा कि इंसेंटिव वितरण प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से करते हैं। निवेशक को मंच पर बुलाकर सम्मानित करते हैं। ताकि, ये पता चले हम धरातल पर काम कर रहे हैं। जो कहा वो करके दिखाया। यूपी टेक्सटाइल के बेहतरीन हब के रूप में स्थापित हो सकता है। इसमें आश्चर्य की बात नहीं है।
पीएम मित्र पार्क में मिल चुके 83 MOU
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पीएम मित्र पार्क के लिए चार लेन सड़क को मंजूरी दे दी गई है। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद देश के 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी में होंगे। लखनऊ से कानपुर तक डेडिकेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सुविधा हो जाएगी। पीएम मित्र पार्क में 83 MOU मिल चुके हैं। हमारे पास लैंड, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और कौशल सभी कुछ है। जहां जितनी पुरानी मानव सभ्यता होगी, वहां कृषि और टेक्सटाइल सबसे समृद्ध रहा होगा। बीच के काले अध्याय को छोड़ दिया जाए तो उससे उभरकर प्रदेश आगे बढ़ चुका है।
सीएम ने कहा कि यूपी 13 फीसदी वस्त्र उत्पादन के साथ देश में तीसरे थान पर है। 30 फीसदी को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल MOU से प्रदेश में 50 हजार से अधिक रोजगार आएंगे। यूपी देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था है। 2029 तक दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दस नए क्लस्टर पार्क पीएम मित्र पार्क के एक्सटेंशन के रूप में काम करेंगे।