फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बोले सीएम योगी: हम राम को मानने वाले लोग, सपा मानती है बाबर को; रोका गया अयोध्या का विकास

Sat, 04 Jan 2025 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM in Ayodhya:सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिल्कीपुर में थे। उन्होंने यहां से सपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा सपा की सरकार में राम भक्तों पर गोली चलाई गईं। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और सनातन के प्रतीक श्रीराम की परंपरा में विश्वास रखती है। इसीलिए अयोध्या को देश ही नहीं समूचे विश्व के सामने विकास के प्रतिबिंब के रूप में स्थापित किया है। जबकि समाजवादी पार्टी विध्वंस के प्रतीक बाबर का सम्मान करती है। इसलिए वे जब सत्ता में थे तो यहां के विकास को रोका और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।

विज्ञापन


सीएम योगी शनिवार को यहां आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता संवाद में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश को दंगे की आग में भी झोंके रखा गया। सपा के नेता आज भी आतंकियों, दुराचारियों और अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं।

भदरसा कांड का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि एक दुष्कर्मी को सपा नेता वृद्ध बताते हैं। उनकी परंपरा में बेटी, व्यापारियों और किसानों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है। वहीं भाजपा निरंतर देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही है। बिना भेदभाव सिर्फ पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय और निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रदेश को अराजकता और माफिया राज से मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संभल के प्रकरण पर कहा कि 1976-78 में वहां क्या हुआ था, उसका सच अब सामने आ रहा है। आज संभल में पुलिस चौकी बन रही है और अवैध कब्जों से मंदिर निकल रहे हैं। वहां पर एक वर्ग के लोगों को उनकी आस्था से वंचित करके रखा गया था। अब भाजपा सरकार उसे वापस दिलाने का काम कर रही है।

कुंदरकी ने दिया संदेश, पूजा पद्धति बदली लेकिन आस्था नहीं
सीएम योगी ने कहा कि इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम समाज की आबादी है। फिर भी वहां के लोग अपने को प्रभु श्रीराम का वंशज मानते हैं और अपने नाम सनातन संस्कृति के अनुसार ही रखते हैं। इसीलिए वहां के रुपये में गणपति भगवान की फोटो है और एयरलाइंस का नाम गरुड़ है। इसी कड़ी में कुंदरकी की बात करते हुए कहा कि वहां मुस्लिम आबादी 60 फीसदी से अधिक है। इसके बावजूद भाजपा को 1.45 लाख मतों से जीत हासिल हुई है। वहां के लोगों का स्वाभिमान जागा और उन्होंने जवाब दिया कि हमारी पूजा पद्धति बदली है लेकिन आस्था नहीं बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें