फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस ने विदेशी ताकतों की मदद से आमचुनाव प्रभावित करने की कोशिश की, सीएम योगी बोले-जमकर किया दुष्प्रचार

Wed, 26 Mar 2025 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी ताकतों की मदद से 2024 के आमचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। हर मंच से दुष्प्रचार किया। लेकिन, जनता बहुत दिन तक झूठ बर्दाश्त नहीं करती। आज हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों के परिणाम सबके सामने हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा विदेशी ताकतों की मदद से देश में चुनावों को प्रभावित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पैसे और प्रचार के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। विपक्ष का यह कार्य देशद्रोह के समान है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने न सिर्फ दुष्प्रचार किया, बल्कि विदेशी धन का भी इस्तेमाल किया। जॉर्ज सोरोस ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। अभी इसमें कई तथ्य सामने आएंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्ष ने देशभर में एनजीओ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार किया। भ्रम फैलाया कि पीएम मोदी दोबारा आएंगे तो भाजपा संविधान बदल देगी। वह एक नया संविधान लाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान देश में विदेशी धन का इस्तेमाल हुआ। इसमें कांग्रेस और कई अन्य दल सीधे तौर पर शामिल थे। 

यह भी पढ़ेंः- Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष

मुख्यमंत्री योगी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों में कांग्रेस और एनडीए की हार पर चुटकी ली। कहा कि जनता लंबे समय तक झूठ बर्दाश्त नहीं करती है। आज जब उनके दुष्प्रचार की सच्चाई सामने आई तो देश की जनता ने कहा कि नहीं यह कांग्रेस का दुष्प्रचार था। इसमें विदेशी धन लगा था। इसलिए, जनता उन्हें सबक सिखा रही है। चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो या दिल्ली। तीनों जगह चुनावों के नतीजे सबके सामने हैं।

यूपी में हुए उपचुनावों को हमने भारी बहुमत से जीता-सीएम योगी

उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत का भी जिक्र किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में 10 में से आठ भाजपा ने जीते। उनमें से अधिकांश (चाहे मिल्कीपुर हो, कटहरी हो, कुंदरकी हो) सीटें समाजवादी पार्टी की थीं। लेकिन, भाजपा ने उन्हें भारी बहुमत से जीता। कुंदरकी में हम 45 हजार वोटों से जीते। कटेहरी में 38 हजार और मिल्कीपुर में 62 हजार वोटों से जीते। इससे साफ है कि जनता बहुत दिनों तक झूठ बर्दाश्त नहीं करती। लोकसभा के दौरान कांग्रेस और उसके साथियों ने दुष्प्रचार करने के लिए हर मंच का दुरुपयोग किया।

2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आरएसएस राजनीतिक अभियानों में भाग नहीं लेता है। वह केवल सामाजिक मुद्दों पर जनता को जागरूक करने का काम करता है। वह एक ऐसा संगठन है, जो भारत में अभिभावक के रूप में काम कर रहा है। ऐसा संगठन दुनिया के किसी भी देश में मौजूद नहीं हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्व-प्रबंधित संगठन है। 

कांग्रेस ने कहीं वादा पूरा नहीं किया- सीएम योगी

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में अधूरे वादों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि चुनाव के समय उन्होंने खाता-खाता सहित कई चीजों के बारे में बात की थी। हर महिला को खाते में इतना पैसा मिलेगा? क्या हुआ? कांग्रेस शासित राज्यों में कहीं भी वादे पूरे नहीं हुए। सीएम योगी ने भारतीय संविधान और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अधिक सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा कि पीएम मोदी ने ही वर्ष 2015 में 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस समारोह मनाने की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन

जनता की संतुष्टि ही हमारी उपलब्धि-सीएम योगी 

मुख्यमंत्री के रूप में आठ वर्षों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लोकतंत्र में किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि जनता की संतुष्टि होनी चाहिए। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो भी रूपरेखा तैयार की थी, उन क्षेत्रों में विकास किया है। इसमें हमें जनता का व्यापक समर्थन मिला है। मैं इसे ही सरकार की उपलब्धि मानता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें