फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: उपद्रवियों, अराजक तत्वों को उन्हीं की भाषा में दें जवाब, फेक न्यूज फैलाने वालों पर हो कार्रवाई

Thu, 24 Oct 2024 09:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

CM Yogi review meeting: त्योहारों को लेकर सीएम योगी द्वारा की गई समीक्षा बैठक में सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसके अलावा सीएम ने पुलिस को किसी घटना पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
सीएम योगी की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई जिलों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों व अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों व उपद्रवियों को उनकी भाषा में ही जवाब देना होगा। साथ ही, त्योहार व देव दीपावली को देखते हुए 28 अक्तूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने को कहा है। योगी बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर त्योहारों, कानून-व्यवस्था आदि की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है इसलिए पुलिस-प्रशासन सहित पूरी टीम चौबीसों घंटे अलर्ट रहें। पिछले एक माह की गतिविधियों की समीक्षा करें और चिन्हित उपद्रवियों एवं अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वाली अफवाह, फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में चहल-पहल अधिक होगी। डीएम और एसपी यह देखें कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। सीएम ने कहा शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लिहाजा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें। अप्रिय घटना की सूचना पर डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। नेपाल राष्ट्र से सीमा साझा करने वाले जिलों की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां इंटेलिजेंस को और बेहतर करने का प्रयास हो।

विज्ञापन

अयोध्या और वाराणसी में आयोजन

उन्होंने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव का भव्य आयोजन 30 अक्तूबर को होना है। रामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। इस बार श्रद्धालुओं की उपस्थिति अधिक होगी। वहीं 15 नवम्बर को वाराणसी में देव-दीपावली मनाई जाएगी। दोनों ही महत्वपूर्ण आयोजनों में सेफ्टी-सिक्योरिटी और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक अच्छी होनी चाहिए। लिहाजा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए।

सभी विभागों में हो नोडल अधिकारी
योगी ने कहा कि सभी विभागों में आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस और सीएम हेल्पलाइन अथवा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री के स्तर से प्राप्त आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। इसकी हर दिन समीक्षा होनी चाहिए। शिकायतकर्ता का फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जाए। जिलों में भी विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें