फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का एलान: यूपी के आठ जिलों में स्थापित होंगे कम्प्रेस्ड गैस संयंत्र, पराली जलाने की होगी व्यवस्था

Sat, 27 Jan 2024 11:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश के 8 जिलों में कम्प्रेस्ट गैस सयंत्र स्थापित होंगे। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्मोक फ्री वातावरण बनाने के लिए काम किया जा रहा है। किसानों की पराली जलाने की भी व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आज बदायूं में एक प्लांट का उद्घाटन व 8 प्लांट का शिलान्यास करेंगे

विज्ञापन


हरदीप पुरी ने कहा कि प्रभु राम के जन्मभूमि पर लौटने की खुशियां मनाई जा रही हैं। इससे दुनिया भर में भारत का मान बढ़ रहा है। पहले यूपी की इमेज एक बीमारू राज्य की थी। योगी के आने के बाद वह इमेज बदली है। 



एक दिन में पैदा होगी 14 टन कम्प्रेस्ड गैस
इस मौके पर हरदीप पुरी ने कहा कि दुनिया भर के निवेशक इन दिनों भारत आ रहे हैं। प्रदेश की इमेज अब इनवेस्ट करने वाली राज्य की बन रही है। उन्होंने कहा कि बदायूं में आज एक बड़े प्लांट का शुभारंभ हो रहा है। इस प्लांट से एक दिन में 14 टन कम्प्रेस्ड गैस पैदा होगी। बदायूं के अलावा 8 और प्लांटों का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की पराली अब खराब नहीं जाएगी। बॉयो फ्यूल और गन्ने का इस्तेमाल यहां किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें