प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की नींव रखी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को लकड़ी से बनी तीन फीट ऊंची भगवान राम की कोदंड धनुषधारी प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी सीएम ऑफिस ने ट्विटर पर दी। ट्विट में लिखा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन एवं कार्यारंभ के पावन कार्यक्रम में पधारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्मृति-चिन्ह स्वरूप, प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।