फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरगंज हादसे पर सीएम योगी सख्त: जेई निलंबित, एई को नोटिस, पीड़ित परिवार को 9 लाख रुपये की सहायता

Sun, 13 Jul 2025 06:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में हुए हादसे में युवक की मौत मामले में जिम्मेदारों पर गाज गिरी है। निर्माण कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, जेई को निलंबित करने के साथ ही एई के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में शनिवार को नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेई) को तत्काल निलंबित, सहायक अभियंता (एई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पीड़ित परिवार को कुल ₹9 लाख की आर्थिक सहायता (₹5 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष तथा ₹4 लाख आपदा राहत कोष) से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पूरे मामले की जवाबदेही सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों की भूमिका की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया है ताकि लापरवाही के लिए दंडित करना सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें - छांगुर पर नया खुलासा: 40 देशों में पैठ... 20 हजार शागिर्द बताता था बाबा; कलमा पढ़ाने के साथ करता था ये काम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएसआई से नजदीकी बढ़ाने काठमांडू गया था छांगुर, अवैध धर्मांतरण से इतर थी एक और बेहद खौफनाक साजिश
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रणाली की गंभीर चूक है, जिसे तत्काल सुधारा जाना आवश्यक है। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण पुनरावृत्ति भविष्य में न हों।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ प्रशासन को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाए और इस प्रकार की लापरवाहियों पर प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई हो। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें