फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च किया कंपोजिट सिलेंडर, दिखेगा आरपार, रुकेगी गैस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घरेलू सिलिंडर के उपभोक्ताओं की घटतौली की शिकायत अब दूर हो जाएगी। इंडेन ने अब घर-घर पारदर्शी सिलिंडर पहुंचाने की योजना बनाई है। इन सिलिंडरों से गैस चोरी नहीं की जा सकेगी, वहीं उपभोक्ता खुद भी गैस की मात्रा देेख सकेंगे। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर इस पारदर्शी कंपोजिट सिलिंडर को लॉन्च किया।
विज्ञापन

शासन की सहमति के बाद इसे लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी से लॉन्च किया जा रहा है। आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने बताया कि लखनऊ, वाराणसी व कानपुर बॉटलिंग प्लांट में कंपोजिट सिलिंडरों का तेजी से उत्पादन किया जा रहा है। ये 5 व 10 किलो के सिलिंडर जल्द लोगों के घरों की शोभा बढ़ाते देखे जा सकेंगे, जिसे 2150 और 3350 रुपये की सिक्योरिटी देकर प्राप्त किया जा सकेगा। वहीं, कंपनी के पूर्व उपभोक्ता इसे सिक्योरिटी डिफरेंस देकर प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान में इंडेन के यूपी में 225.68 लाख व लखनऊ में 7.3 लाख उपभोक्ता हैं, जो सिर्फ सिक्योरिटी डिफरेंस अदा कर सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। सिलिंडर की लांचिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, महाप्रबंधक एलपीजी अरुण प्रसाद, मुख्य प्रबंधक सीसी व प्लानिंग संजीव कुमार त्रिपाठी, लखनऊ इंडेन मंडल कार्यालय प्रमुख स्वर्ण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सीसी व प्लानिंग सर्वजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक एलपीजी चंदन कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से लैस होगा सिलिंडर
मीडिया प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि इंडेन कंपोजिट पारदर्शी सिलिंडर इंडियन ऑयल की लेटेस्ट तकनीक है, जो ब्लो मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन परतों वाला सिलिंडर है, जिसे पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका जाता है। यह एचडीपीई बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो आग लगने की स्थिति में यह सिलिंडर ब्लास्ट नहीं करेगा।
50 फीसदी हल्का व जंगरोधक है सिलिंडर
सर्वजीत सिंह ने बताया कि कंपोजिट सिलिंडर एलपीजी सिलिंडर की तुलना में करीब 50 फीसदी हल्का होगा। 10 किलो के सिलिंडर का वजन गैस के साथ करीब 17 किलो व 5 किलो के सिलिंडर का वजन करीब साढ़े नौ किलो होगा। यह पूरी तरह जंगरोधक भी होगा। पांच किलो को सिलिंडर राशन दुकानों से भी बेचने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें