फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में विपक्षियों पर बरसे सीएम योगी, कहा-बजरंगी ताकत से कुछ लोगों में है घबराहट

Fri, 30 Nov 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तरणताल का उद्घाटन करते सीएम योगी
विज्ञापन

नंदिनी नगर स्टेडियम परिसर में नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप 2018 का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक से स्थापित किए गए तरणताल का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


शुभारंभ के मौके पर उन्होंने पूरे विश्व में कुश्ती को नई पहचान दिलाने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रयासों को सराहा। उन्होंने नंदिनी नगर में इनडोर स्टेडियम की स्थापना करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति से जुड़ा खेल है। वैदिक काल से भारत में मल्ल युद्ध की परंपरा प्रचलित रही है। कहा कि भारतीय कुश्ती में चार पद्वतियां हनुमंती, जामवंती, जरासंधी और भीमसेन हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कुश्ती को बेहतर स्वास्थ्य से जोड़ा और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने पूरे देश के उन स्थानों के बारे में बताया जहां कुश्ती के अभ्यास होते हैं। कहा कि विश्व में अब कुश्ती छा गई है और दिनों दिन लोगों का जुड़ाव कुश्ती से होता जा रहा है।

यह देश के लिए शुभ है। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह उनके व क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विश्व स्तर का आयोजन हो रहा है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें कुश्ती के आधुनिकीकरण की जानकारी दी।

सांसद ने बताया कि टाटा मोटर्स प्रायोजक बना है। पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यदेव सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में विधायक प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण शरण सिंह, विनय द्विवेदी, प्रेम नरायन पांडे, राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा पीयूष मिश्र, शारदाकांत पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, शिक्षक नेता स्वयं प्रकाश शुक्ल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश दूबे, जय प्रताप सिंह, आशीष मिश्र, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम बोले- बजरंगी ताकत से कुछ लोग में है घबराहट

नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सियासी बातों से तो दूर रहे लेकिन विपक्षियों पर तंज कसने से भी नही चूके। कुश्ती के दांव के बारे में बताते हुए सीएम ने कहा कि बजरंगी ताकत से कुछ लोगों में घबराहट है। यह कहते हुए उन्होंने कुश्ती के दावों का जिक्र किया। फिलहाल बंजरगी ताकत की टिप्पणी के दौरान सीएम की मुस्कान बहुत कुछ कह गई।

अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से सीएम हुए रुबरु, बढाया उत्साह 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर मौजूद अंतर राष्ट्रीय पहलवानों से भी रुबरु हुए। उन्होंने पहलवानों को कुश्ती को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बधाई दी और भरोसा दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विश्व चैंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, पूजा ढाडा, अर्जुन एवार्डी राजीव तोमर, सुजीत मान ने मुख्यमंत्री से बातचीत की। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए प्रदेश में दो और पुरस्कारों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे पुरस्कारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये का पुरस्कार वितरित किया है। अब खिलाड़ियों के लिए दो और पुरस्कार दिए जाएंगे। कहा कि अब दक्षिण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। इस मौके पर सीएम ने नंदिनी नगर में एक शानदार इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें