योगी ने महाराजा सूरजमल, महाराजा महेंद्र सिंह, चौधरी चरण सिंह, सर छोटू राम और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की देश-प्रदेश की रक्षा और विकास में योगदान को सराहना की। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों ने अपने कौशल से समाज को नई दिशा दी। कृषि को आत्मनिर्भरता का साधन जाट समाज ने ही बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ वर्ष किसानों को समर्पित किया है। पहली कैबिनेट में किसानों की फसली ऋण माफी से लेकर समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान की खरीद की है। लागत से डेढ़ से दो गुना कीमत दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2016-17 में जहां केवल 16 हजार करोड़ रुपये के गुन्ना मूल्य का भुगतान की तुलना में इस वर्ष 36 हजार करोड़ का भुगतान हुआ है। शेष भुगतान अक्तूबर अंत तक करा दिया जाएगा।