सर्विलांस व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस उद्देश्य के लिए जिलों में विशेष सचिव स्तर के अधिकारी भेजे जा रहे हैं। सर्विलांस कार्य को सुदृढ़ करने से मेडिकल टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल स्क्रीनिंग के कार्य के लिए 1 लाख से अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि टीम प्रत्येक व्यक्ति की हर सप्ताह नियमित तौर पर मेडिकल स्क्रीनिंग का काम करे। टीम के सदस्यों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएं। लक्षण रहित संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए।
उन्होंने ट्रेनिंग, सर्विलांस, मेडिकल टेस्टिंग और कोविड हेल्प डेस्क के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।