फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने दिए निर्देश- मौनी अमावस्या पर आएंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, युद्धस्तर पर करें तैयारी

Wed, 15 Jan 2025 09:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकुंभ के बीते तीन दिनों की समीक्षा की और अफसरों को आगे की तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे से समन्वय बनाने, मोबाइल नेटवर्क, पानी, बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान के लिए आने की संभावना जताई है। उन्होंने इसे देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाकुंभ के बीते तीन दिनों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर 6 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि रेलवे के साथ संवाद बनाकर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का समयबद्ध आवागमन सुनिश्चित कराया जाए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को और बेहतर करने के साथ बसों, शटल बसों और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार कराए जाने पर बल दिया। सीएम ने शौचालयों की नियमित सफाई कराने, घाटों की बैरिकेडिंग करने और सभी सेक्टरों में निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें