फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की सड़क सुरक्षा रैली को किया रवाना, यमराज भी हुए शामिल, तस्वीरें

Wed, 16 Oct 2019 04:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सड़क सुरक्षा रैली - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की ओर से निकाली जाने वाली सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वहां परिवहन विभाग के अधिकारियों समेत कई स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे। सोमवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क हादसों में 10 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया था। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई की जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सड़क सुरक्षा रैली - फोटो : amar ujala
आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि डीजीपी की ओर से सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, डीआई, आईजी रेंज और जोन के एडीजी को सर्कुलर भेजकर कहा गया था कि 14 से 20 अक्तूबर तक का जो कार्यक्रम तैयार किया गया था, उसके अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अनुसार मंगलवार को स्कूलों के सहयोग से सड़क सुरक्षा रैली निकाली गयी। मुख्य मार्गों पर शिविर लगाकर सीटबेल्ट, हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल एवं ईयर-फोन का प्रयोग करने संबंधी अपराधों पर जन-मानस को जागरूक किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क सुरक्षा रैली - फोटो : amar ujala
बुधवार को तहसील स्तर पर सड़क सुरक्षा संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क निर्माण करने वाले विभाग के अधिकारी, अस्पताल के डॉक्टर के साथ साथ खण्ड विकास अधिकारी, तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांवों के प्रधान, प्रमुख किसान प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

4 of 5
सड़क सुरक्षा रैली - फोटो : amar ujala
गुरुवार को स्कूलों में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को परिवहन निगम के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यावसायिक चालकों, परिवहन निगम के चालकों सहित उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क सुरक्षा रैली - फोटो : amar ujala
शनिवार को बसों के चालकों, परिचालकों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरुकता लाए जाने के लिए निगम की डिपो में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यानी रविवार को सभी जिलों के सभी ऑटोमोबाइल डीलर्स, पेट्रोल पम्प, इंश्योरेंस कम्पनी, फाइनेंस कंपनी के सहयोग से उनके सभी कर्मचारियों की एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संदेश के साथ सड़क सुरक्षा के स्लोगन वाली झंडियां, टी-शर्ट व कैप का प्रयोग किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें