बैठक में बताया गया कि वर्तमान में अयोध्या की जनसंख्या लगभग 11 लाख है। वर्ष 2031 तक यह करीब 24 लाख और 2047 तक 35 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इसके दृष्टिगत नई आवासीय टाउनशिप, भव्य प्रवेश द्वार, बहुस्तरीय पार्किंग, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस मार्ग, रिंग रोड, एयरपोर्ट, टेंपल म्यूजियम, सौर ऊर्जा संयंत्र, होटल व आधुनिक नागरिक सुविधाएं महायोजना का हिस्सा बनाई गई हैं। अयोध्या विकास क्षेत्र में 159 निवेश परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 8594 करोड़ रुपये का निवेश होना है। ये परियोजनाएं अयोध्या को स्मार्ट, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएंगी। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।