फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 T20 WC: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, सीएम योगी बोले- शाबाश; पूरी टीम को हार्दिक बधाई

Mon, 30 Jan 2023 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने बेटियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, जय हो! देश की बेटियों ने आज ऐतिहासिक आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की बेटियों ने रविवार को इतिहास रचते हुए पहली बार अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की तो सीएम योगी ने भी देश की बेटियों को शाबाशी दी। वहीं यूपी के बुलंदशहर की गेंदबाज पार्श्वी चोपड़ा के पिता ने भी देश की जीत और बेटी के प्रदर्शन पर खुशी प्रकट की।
विज्ञापन

सीएम योगी ने बेटियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, जय हो! देश की बेटियों ने आज ऐतिहासिक आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई! टीम की अटूट लगन और कड़ी मेहनत से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश-दुनिया की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है।' 

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी प्रदेश में खेल प्रतिभाओं का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 26 जनवरी को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह के अवसर पर विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। 
विज्ञापन

सरकार के प्रोत्साहन की वजह से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश की बेटियां देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम में भी अर्चना देवी समेत यूपी की कई प्लेयर्स शामिल है।

गेंदबाज पार्श्वी चोपड़ा के पिता ने जीत पर जाहिर की खुशी 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की लेग ब्रेक गेंदबाज पार्श्वी चोपड़ा ने विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए छह मैचों में 11 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन और भारत की जीत से पार्श्वी का परिवार खुशी से झूम उठा। पार्श्वी के पिता गौरव ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है और हम वास्तव में खुश हैं कि हमारी बेटियों ने पहली बार अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतकर हमें और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुझे खुशी है कि मेरी बेटी उस जीत का हिस्सा है और उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही पार्श्वी की मां ने बेटी की प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें