फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली ट्रेन हादसा: सीएम ने की मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता की घोषणा

Wed, 10 Oct 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य सरकार ने रायबरेली के हरचंदपुर में हुई रेल दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। दुर्घटना में घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार सुबह रायबरेली के हरचंदपुर के आउटर पर मालदा टाउन से दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए।

मामले में प्रथमदृष्टया असिस्टेंट स्टेशन मास्टर आशीष कुमार को लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के अलावा गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें