फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को झटका, पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Wed, 10 Oct 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भिजवा दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश को भेजे गए इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने जिन सिद्घांतों को लेकर पार्टी बनाई थी यह अब उस रास्ते से भटक गई है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 20 महीनों से भाजपा की षड्यंत्रकारी नीतियों का विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

भाजपा के लोगों ने बरेली जनपद में भगवा धारण कर कांवड़िया बनकर न सिर्फ एक समुदाय को बल्कि आम लोगों को भी परेशान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के ग्राम खैलम व उमरिया में जमकर उत्पात मचाया। लेकिन उनका हालचाल लेने कोई सपा का नेता नहीं आया।
विज्ञापन


जब मैं ग्रामीणों का हालचाल लेने गया और कांवड़ियों की हकीकत बयान की तो मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। इस दौरान किसी पार्टी पदाधिकारी ने मेरा पक्ष लेना तो दूर मुझे फोन तक नहीं किया। जब मुझे पार्टी में रहकर कोई सहयोग नहीं मिल रहा है तो मैं पार्टी में रहकर क्या करूंगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें