अखिलेश और मायावती की सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया। बीजेपी सरकार के प्रयासों से पिछले एक साल में चीनी उत्पादन में यूपी पहले नंबर पर पहुंचा है। यही नहीं सीएम योगी ने गेहूं और धान के उत्पादन में यूपी के नंबर एक होने का दावा किया।
पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है। सरकार इस दिशा में उनसे ज्यादा चिंतित है और जल्द ही समाधान किया जाएगा।
महाराष्ट्र में शिव सेना प्रमुख से जुड़े एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि मुझे किसी और से नैतिकता सीखने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने सीएम योगी पर शिवाजी की मूर्ति पर चप्पल पहनकर पुष्प अर्पित करने का आरोप लगाया था।