फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने पर सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

Tue, 30 Jul 2024 04:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री योगी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भारतीय शूटर्स को बधाई दी।

विज्ञापन


इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया था। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया था।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने 12 हजार 209 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, औद्योगिक विकास के लिए सर्वाधिक आवंटन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'आपने तो चाचा को ही गच्चा दे दिया', सीएम के तंज पर शिवपाल का पलटवार; अब दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे


मिक्स्ड टीम की इस जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रख्यात सरबजोत सिंह एवं मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा कि आप दोनों की इस उपलब्धि से समूचा राष्ट्र हर्षित एवं गर्वित है। आपकी विजय का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे। जय हिंद!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें