फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: सीएम योगी मथुरा से करेंगे भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत

Sat, 23 Mar 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार अभियान के तहत सबसे पहले होली के बाद 27 मार्च को सबसे मथुरा, मेरठ व गाजियाबाद में सम्मेलन में शामिल होंगे। वह प्रति दिन तीन सम्मेलनों में हिस्सेदारी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। पार्टी की ओर से होली के तुरंत बाद का कार्यक्रम इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन कर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी की रीति-नीति के बारे में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हर दिन एक क्षेत्र में तीन-तीन सम्मेलन करेंगे। पहले दिन 27 मार्च को सम्मेलन की शुरुआत मथुरा से करेंगे। इसके बाद वह मेरठ व गाजियाबाद जाएंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद व अमरोहा में सम्मेलन प्रस्तावित है।

29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर, 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर तथा 31 मार्च को बरेली, रामपुर व पीलीभीत में प्रबुद्ध सम्मेलन प्रस्तावित है। इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें