फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election : मुख्यमंत्री योगी आज गुजरात में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे, द्वारकाधीश मंदिर भी जाएंगे

Wed, 23 Nov 2022 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

योगी बुधवार को दोपहर 12 बजे द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित सतवारा भुवन वाड़ी में पार्टी प्रत्याशी पबुभा मनेक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद योगी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गुजरात में तीन चुनावी सभाएं और एक रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। योगी बुधवार को दोपहर 12 बजे द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित सतवारा भुवन वाड़ी में पार्टी प्रत्याशी पबुभा मनेक के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद योगी द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे।

विज्ञापन


योगी दोपहर 3.10 बजे कच्छ जिले की रापड़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जडेजा के समर्थन में सभा करेंगे। योगी शाम 4.25 बजे मोरबी जिले की ध्ररांगधरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश भाई वरमोरा के समर्थन में सभा करेंगे। योगी शाम 6.30 से शाम 7.15 बजे तक सूरत जिले की वारछा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी किशोर भाई रोड शो करेंगे। उनका रात 9.30 बजे वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें