फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने किया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण, बोले- वैक्सीन वेस्टेज पूरी तरह रोकिए

Tue, 18 May 2021 07:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना टीकाकरण अभियान पर पूरी नजर रख रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सूचना निदेशालय में पत्रकारों के लिए बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। सीएम योगी हाईकोर्ट में न्यायाधीशों व वकीलों के लिए बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का मुआयना करने भी पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.20 बजे पार्क रोड स्थित सूचना निदेशालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पहले पंजीकरण काउंटर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और फिर हाल के भीतर गए जहां पत्रकारों व उनके परिजनों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। उन्होंने वैक्सीन लगवाने वालों से बातचीत की और उन्हें वैक्सीन लगवाने का कार्ड भी दिया। मुख्यमंत्री ने वैक्सीन लगा रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से वैक्सीन के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि एक वायल से कम से 11 लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। वेस्टेज रोका जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। अपर महाधिवक्ता विनोद शाही ने खाली पड़ी हाईकोर्ट डिस्पेंसरी को कोविड केयर सेंटर बनाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी ने अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर, पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें