फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में बोले सीएम योगी: 10 लाख युवाओं देंगे पांच-पांच लाख रुपये का ऋण, पूरा ब्याज भरेगी सरकार

Tue, 24 Sep 2024 05:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को ऋण और रोजगार देने संबंधी योजनाओं की चर्चा की।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। उसका ब्याज सरकार देगी। युवाओं को केवल मूलधन वापस करना होगा।

विज्ञापन


सीएम योगी मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बाराबंकी में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से 70 साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार रखे थे आज वह केवल भारत में ही नहीं पूरे वैश्विक समुदाय के सामने प्रासंगिक हो गए है। पंडित जी ने सपना देखा था उसे मोदी सरकार पूरा कर रही है। आज गांव किसान को सभी राजनीतिक पार्टियों ने अगर अपने एजेंड में शामिल किया गया है तो इसका श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जाता है। उन्होंने स्वतंत्र भारत में वकालत की थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन, 10 करोड़ लोगों के घर में शौचालय, गरीबों को आवास मिलना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

एससीआर में शामिल बाराबंकी का तेजी से होगा विकास
सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी जिले को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है। एससीआर का गठन हो चुका है। एक ओर अयोध्या व दूसरी ओर राजधानी लखनऊ, ऐसे में बाराबंकी का विकास तेजी से होगा। उन्होंने रामसनेहीघाट में औद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना, महादेवा में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर के निर्माण की बात कहते हुए विकास योजनाएं गिनाई।
विज्ञापन


इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावतविधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, हैदरगढ़ दिनेश रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, जिले के प्रभारी एमएलसी अवनीश सिंह, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें