फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती से बात कर शोक व्यक्त किया, ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 15 Nov 2021 11:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती से फोन पर बात कर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी मां को खोया है। विषाद की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मायावती की मां रामरती का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

मां के निधन की खबर मिलते ही मायावती दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


बसपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती के निधन पर अयोध्या में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनको नमन किया गया। पार्टी कार्यालय बहुबेगम के मकबरा पर रविवार को सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विनोद कुनाल, अनिल गौतम, महेंद्र प्रताप आनंद, रवि मौर्या, मुस्तफ अली, मीरा देवी समेत बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें