फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिए निर्देश- बोले, विद्वेष फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें

Thu, 25 Jan 2024 11:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस को लेकर निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश के डीजीपी ने भी निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें।

ये भी पढ़ें - रामलला दर्शन: जानिए आरती-दर्शन का समय, पढ़िए मंदिर आने और जरुरी सामान लाने से जुड़ी हर जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: अयोध्या से भीड़ कम करने में जुटा प्रशासन, चलाई गईं विशेष ट्रेनें, इस वीकेंड आ सकते हैं लाखों लोग


डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें