फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP: वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

Sat, 24 Dec 2022 10:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन रैंक वन पेंशन योजना को रिवाइज करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि इससे 25 लाख सैनिकों व उनके परिजनों को लाभ होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 'वन रैंक, वन पेंशन' के तहत रक्षा बलों के कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में रिवीजन को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अभिनंदनीय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- चिकित्सक व स्टाफ की कमी तत्काल बताएं, अस्पतालों में चाक-चौबंद रहे व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- क्रिसमस पर न होने पाएं धर्मांतरण की घटनाएं, दोबारा धर्मस्थलों पर न लगें लाउडस्पीकर


बता दें कि मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए वन रैंक वन पेंशन योजना को रिवाइज कर दिया है। पहले इस योजना में 20.60 लाख पेंशनरों को लाभ मिलता था, लेकिन अब रिवीजन के बाद 25 लाख लोगों को फायदा होगा, जिसमें ओआरओपी का लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं एवं दिव्यांग पेंशनधारकों को भी मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें