मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने सरकारी आवास पर कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ मंथन करेंगे। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार रात नौ बजे लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदेश की कानून व्यवस्था और आने वाले त्योहारों को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर वीडियो कांफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी एलओ अमिताभ यश, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह सहित यूपी के सभी डीएम, कप्तान, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, सीएमओ, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी और डीपीआरओ शामिल होंगे।