फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबोधन कार्यक्रम: मुख्यमंत्री योगी की सलाह- ठेका पट्टा से दूर रहें विधायक, अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग के चक्कर में न पड़ें

Sat, 21 May 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष के विधायकों से भी खास तौर पर अपील करते हुए कहा कि विकास को लेकर राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए। सरकार कि योजनाएं जनता के लिए बनती है इसलिए योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सकारात्मक सोच के साथ काम करें।
विज्ञापन
प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में शुचिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विधायकों को ठेके पट्टे से दूर रहकर जनता की सेवा में जुटने की नसीहत दी।

विज्ञापन


उन्होंने विधायकों को अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जनता के बीच आपकी छवि खराब होगी। विधानभवन के तिलक हाल में विधायकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों को एक आदर्श जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी छवि बनाने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फील्ड में जाकर जनता के बीच सकारत्मक भाव से काम करने से ही आपकी छवि बनेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजानिक जीवन में शालीनता और धैर्य का बड़ा महत्व है और इसे आत्मसात करके ही आगे बढ़ा जा सकता है। शार्टकट या ठेके पट्टे से सार्वजानिक जीवन का पतन होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता से अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनकी सेवा मे तत्परता दिखाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायकों से जनता से सीधा संवाद रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री सोमवार से बृहस्पतिवार तक लखनऊ में रहेंगे और शुक्रवार से रविवार तक फील्ड में जाकर जनता के बीच रहकर काम करेंगे। इससे जनता की समस्याओं को समझने में आसानी होगी।




उन्होंने विपक्ष के विधायको से भी खास तौर पर अपील करते हुए कहा कि विकास को लेकर राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए। सरकार कि योजनाएं जनता के लिए बनती है इसलिए योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सकारात्मक सोच के साथ काम करें।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी विधायकों से जनता से जुड़कर काम करने की सलाह दी। अपना अनुभव बताते हुए कहा कि यदि आप अपने क्षेत्र का काम कराना चाहते हैं तो अधिकारियों से कभी भी मत उलझिए। अन्यथा आपका काम कभी नहीं होगा। उन्होंने विधायकों के साथ ही मंत्रियों को भी क्षेत्र में नियमित प्रवास करके जनता से संवाद करने और उनकी समस्याएं जानने की आदत डालने को कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें