फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarthi app:युवा घर बैठे सीख सकेंगे उद्यमी बनने के गुर, सारथी एप पर शुरू होगा दो माह का पाठ्यक्रम

Sat, 21 May 2022 11:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए दो महीने का ऑनलाइन कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन एक घंटे की क्लास होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के युवा व छात्र/छात्राएं अब घर बैठे उद्यमी बनने के गुर सीख सकेंगे। युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए जल्द ही ऑनलाइन उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरु किया जाएगा। यह नई सेवा उद्यमियों की सहायता से संचालित उद्यम सारथी एप पर शुरू होगी। लघु उद्योग विभाग द्वारा पाठ्यक्रम से संबंधित सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई डॉ. नवनीत सहगल ने निर्यात प्रोत्साहन भवन में बैठक के दौरान उद्यमिता कार्यक्रम को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यम सारथी एप पर दो माह तक 60 घंटे का उद्यमिता पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन एक घंटे क्लास होगी।

युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से यह कोर्स कर सकेंगे। डॉ. सहगल ने बताया कि उद्यम सारथी एप पर विषय विशेषज्ञ युवाओं को उद्यमी बनने से जुड़े सभी पहलुओं से परिचित कराएंगे।
विज्ञापन


उनको अपना व्यवसाय शुरू करने में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाए? इसकी भी जानकारी देंगे। प्रत्येक विषय के अलग-अलग अध्याय होंगे। युवा अपनी स्वेच्छा से पढ़ाई के साथ मनपसंद ट्रेड में उद्यमी बनने की बारीकियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें