यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विधानभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, महेन्द्र सिंह और मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि लोकप्रिय जननेता, किसान हितों एवं उनके अधिकारों के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान छह महीने से आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।