फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: शक्तिपीठ की आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा, चुनाव पर भी चर्चा की

Wed, 04 Aug 2021 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
शक्तिपीठ में उपासना करने के बाद गौसेवा करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह शक्तिपीठ की उपासना की और इसके बाद परिसर स्थित गौशाला गए। वहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर चर्चा की। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री तुलसीपुर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम को पहुंचे। इससे पूर्व श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों ने सीएम का संबोधन सुना। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें